साहेबगंज

सिटी आई केयर का हुआ भव्य उद्घाटन

City Eye Care inaugurated with grand ceremony

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। शहर के कॉलेज रोड स्थित गुहा मार्केट में गुरुवार को सिटी आई केयर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास यादव एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आफताब आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी मोहम्मद रियाजुल अंसारी,मोहम्मद शमीम उर्फ चांद,डॉ.मोहम्मद इमरान,मोहम्मद गुड्डू,मोहम्मद शमशाद आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सिटी आई केयर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक नेत्र जांच और उपचार सुविधाओं की सराहना की,उद्घाटन के दौरान संस्थान के संचालक हाजी मोहम्मद रियाज ने बताया कि इस सेंटर में अत्याधुनिक उपकरणों से नेत्र परीक्षण,चश्मा निर्माण और आंखों से जुड़ी समस्याओं का समुचित समाधान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सिटी आई केयर का उद्देश्य साहिबगंज और आसपास के लोगों को बेहतर और सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button