बरेली

सेमीखेड़ा चीनी मिल के निरीक्षण में डीएम ने 2 नवंबर से संचालन के दिए निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बीते दिवस किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, सेमीखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को 2 नवंबर से आगामी पेराई सत्र 2025-26 की समयबद्ध शुरुआत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिल हाउस, बॉयलिंग हाउस, पावर हाउस और बॉयलर जैसे प्रमुख इकाइयों में अभी तक केवल 54 से 58 प्रतिशत मरम्मत एवं रखरखाव कार्य ही पूर्ण हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी तकनीकी इकाइयों का 21 अक्टूबर तक फाइनल ट्रायल अनिवार्य रूप से कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मिल का संचालन तय तिथि से पूर्ण उत्पादन क्षमता के साथ शुरू किया जाए, जिससे किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति का अवसर मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, मीरगंज मिल के चीफ इंजीनियर मोहम्मद सईद, वित्त प्रमुख जयगोपाल चावला, सेमीखेड़ा मिल के प्रधान प्रबंधक किशन लाल, चीफ केमिस्ट, चीफ इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button