साहेबगंज
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झरना कॉलोनी में बिछा रेड कारपेट
सड़क की हुई विशेष सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल सहित झरना कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने छठ महापर्व के प्रथम संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर छठ व्रतियों,डाला लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं समस्त नगर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टमटम स्टैंड से लेकर संपूर्ण झरना कॉलोनी तक सड़क की विशेष साफ-सफाई की और पानी का छिड़काव किया तथा मार्ग पर नया रेड कारपेट बिछवाया गया।इस अवसर पर प्रेमलाल मंडल ने कहा कि मेरा प्रयास है कि छठी मैया की आराधना के लिए आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को स्वच्छ,सुंदर एवं सुगम मार्ग मिले, ताकि किसी को भी आवागमन में असुविधा न हो।छठ व्रतियों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। यह छोटा-सा प्रयास लोक आस्था, स्वच्छता एवं जनसेवा के प्रति मेरे समर्पण का प्रतीक है।



