बरेली

आंवला सांसद नीराज मौर्य ने लोकसभा में उठाए यूपी चीनी मिलों के जर्जर हालात और भ्रष्टाचार का मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : लोकसभा में आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सरकारी चीनी मिलों की बदहाली, भ्रष्टाचार और सहकारी चीनी मिल संघ चुनावों में अनियमितताओं पर केंद्रीय मंत्री से सवाल दागे। उन्होंने बरेली, बदायूं की मिलों—जैसे सेमी खेड़ा, शेखूपुर—को पुरानी तकनीक के कारण जर्जर बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
सांसद मौर्य ने कहा कि हाल के उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ चुनावों में लोगों को नामांकन का मौका ही नहीं मिला, ना ही फार्म उपलब्ध कराए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी चीनी मिलें कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। मंत्री के लिखित जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को उनके क्षेत्र की मिलों के सुधार के लिए कोई प्रस्ताव ही नहीं मिला। मौर्य ने चीनी मिल शुद्धिकरण योजना के तहत केंद्र सरकार से संज्ञान लेने का सवाल किया, क्योंकि ये मिलें निजी मिलों से 2 प्रतिशत कम रिकवरी दे रही हैं। उन्होंने सहकारिता मंत्री से अपील की कि जर्जर मिलों के लिए प्रस्ताव मंगवाए जाएं। बदायूं की चीनी मिल को जिले की 35 प्रतिशत आबादी, खासकर गरीबों और शिल्पकारों का मुख्य रोजगार आधार बताते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की।
‘वोकल फॉर लोकल’ नारे के बीच सांसद ने केंद्र से बदायूं के लाखों गरीबों के लिए सहकारी तंत्र के माध्यम से विशेष योजना और रिवॉल्विंग फंड बनाने की पहल करने को कहा। उन्होंने सहकारिता विभाग से गरीबों व शिल्पकारों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की, लेकिन मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button