मानव निर्माण जागृति मंच द्वारा बड़ौत में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
185 लोगों का हुआ विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण, अतिथियों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : मानव निर्माण जागृति मंच की ओर से बड़ौत शहर में जैन स्थानक संजय मूर्ति बड़ौत पर एक भव्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही स्वास्थ्य जांच के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिविर में एमडी मेडिसिन डॉक्टर कुणाल चौधरी ने स्वयं 185 मरीजों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में आए सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां, शुगर जांच, ब्लड टेस्ट, फेफड़ों की जांच, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट, तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, डॉक्टर इरफान मलिक, पूर्व सभासद मुकेश जैन, समाजसेवी प्रदीप जैन, वंदना गुप्ता, नीता अरोड़ा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मंच द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
मंच के पदाधिकारी रहे सक्रिय
मानव निर्माण जागृति मंच के अध्यक्ष अंकित जैन, उपाध्यक्ष रूपल जैन, सचिव ऋषभ जैन, उपसचिव हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, सह-कोषाध्यक्ष आशु जैन, एवं विज्ञापन मंत्री सनी जैन सहित पूरी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर दवाइयों के वितरण तक हर जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
मरीजों को दिया गया सम्मान और उपहार
शिविर में आए हर मरीज का मंच द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया और उन्हें छोटे-छोटे उपहार भी भेंट किए गए। अतिथियों का भी शॉल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष अंकित जैन का संदेश
संस्था के अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि
“मानव निर्माण जागृति मंच समाज के लिए ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगा। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, युवा शक्ति को प्रोत्साहन और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।”
उन्होंने यह भी बताया कि मंच आगे और भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगा।



