बरेली
बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ( बीएसएफ) की विशेष पहल पर छह दिवसीय ज्योतिष कैम्प आयोजित
राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य करेंगे लोगों की समस्याओं का समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ( बीएसएफ) की विशेष पहल एवं बरेली वासियों के अनुरोध पर संस्था ने छह दिवसीय ज्योतिष कैम्प का आयोजन किया है। इस छह दिवसीय विशेष ज्योतिष कैम्प में पूर्व में पधारे राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अजय चौहान उपस्थित रहकर मानव जीवन में होने वाली समस्याओं का निवारण बताएँगे। संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छह दिवसीय ज्योतिष कैम्प हरुनगला रोड स्थित बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ( बीएसएफ) कार्यालय में ही 11 जून से प्रारम्भ होकर 16 जून तक रहेगा।



