ललितपुर

शहर को बनाएंगे स्वच्छ, सुंदर व सुरक्षित नगर : नीलम चौबे

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नीलम चौबे के चुनावी प्रचार में उतरे दिग्गज, झौंकी ताकत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष ने पद के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी नीलम चौबे के चुनाव प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है। सपा, कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। जनसमर्थन के बढ़ते सैलाब ने विपक्षी खेमे में चिंता बढ़ा दी है। गठबंधन प्रत्याशी नीलम चौबे ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। शहर की टूटी सड़कों, जलभराव, सफाई व्यवस्था और अन्ना पशुओं की समस्या से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत मिलने पर नगर का समग्र विकास प्राथमिकता होगी। इधर, गठबंधन कार्यकर्ताओं में जोश देखने लायक है। मोहल्लों और वार्डों में साइकिल का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। नीलम आशीष चौबे ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ललितपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित नगर बनाया जाएगा। इस दौरान हरीबाबू शर्मा, आल्हा प्रसाद निरंजन, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, पूजा बुंदेलखंडी, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रोहित कुशवाहा, आरिफ कुरैशी, अशोक अहिरवार, सिकंदर मंसूरी, उपेन्द्र राजा, ज्योति सिंह लोधी, मकरंद किलेदार, जिला सचिव शाकिर अली, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, गिरधारी यादव, कीरत यादव, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव,अजय तोमर, महेंद्र पनारी, रामन सिंह यादव जिजयावन, बहादुर अहिरवार एड, रेशू चौबे, राजू चौबे, रानू तिवारी, मुरारी कुशवाहा, विशाल राठौर, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, नवनीत किलेदार, भरत यादव, राममूर्ति तिवारी, मुकेश रजक, कैफ़ी पठान, अजय तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव जिजयावन, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, बलवंत सिंह राजपूत, प्रमोद कुशवाहा, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश यादव मुखिया, मोंटी शुक्ला, सुखदयाल अहिरवार, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुडैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, आयुष सैनी, शरद यादव, संजय ग्वाला पूर्व पार्षद, रोहित राठौर पूर्व पार्षद,अनवर खान, रोबिन यादव, परवेज पठान, राजेश यादव, अरशद मंसूरी, अभय दुबे धवारी, गौरव विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, आरिफ कुरैशी, भरत डोंगरा, मूरत सिंह यादव, शहरोज खान, सोन सिंह डुलावन, राजेन्द्र यादव, इखलाक मंसूरी, राजेश यादव जय गुरुदेव, बृजेंद्र तालाबपुरा, चारू सतभैया, बिट्टू यादव, नवनीत किलेदार, रवि मिश्रा, रोबिन यादव जिजयावन, जहीर खान पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद अनवर खान, विक्की रजक, संजीव ढिमोले, अखलाक मंसूरी, प्रमोद इमलिया, कीरत सिंह यादव, मयंक प्रताप सिंह, अमन साहू, संजीव चौरसिया, तुलसीराम अहिरवार, मोहन घायल, करन पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, अमन साहू, मयंक प्रताप सिंह, अजय कुशवाहा, लखन यादव, असलम खान, अमित कुशवाहा, नीलेश तिवारी, असलम खान, संजीव ढिमोले, शैलेन्द्र यादव शांति नगर, कृष्णकांत तिवारी, मुकेश रजक पूर्व पार्षद, अमित साहू, जावेद वारसी,  रफीक अली, शिवाकांत, अनिल अहिरवार, जावेद शरीफ, शहरोज खान, ओवेश खान, संजीव चौरसिया, विनीत मालवीय, मुरारी कुशवाहा, अनुभव तिवारी, विनोद रैकवार, करन पाल, नवल घावरी, जगदीश यादव, मंगल कुशवाहा, मनोज बाल्मीकि, रेशू राठौर, परशु रजक, महेंद्र साहू, राजेन्द्र मालवीय, प्रेम शंकर गुप्ता, जानू अली, रिजवान खान, राजकुमार नाहर, मोहम्मद फहीम, वीर कटारे आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक गरौठा, प्रदेश सचिव सपा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने संभाला मोर्चा
जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, उसे देखते हुए इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व गरौठा विधायक डमडम महाराज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह बुंदेला, सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने कमान संभाल ली है। वह शहर की जनता से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे के लिए घर घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button