सिंगरौली

चितरंगी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में लेकर बुजुर्ग की हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के पिड़रिया गांव में एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि मंगलवार शाम को बुजुर्ग भागीरथी सिंह गोड़ पिता भीरू सिंह 65 वर्ष जब घर में बैठा था, उसी समय गुट बनाकर आये पड़ोसी उसे जबरन घर से खेत में ले गए और पत्थर से कुचलकर हत्या कर मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बुजुर्ग का उनके पड़ोसियों के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था, उसी बात को लेकर बुजुर्ग की पड़ोसियों ने हत्या की है। गांव में निर्मम तरीके से बुजुर्ग की हत्या होने के बाद से गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब बुजुर्ग के घर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धावा बोला और बुजुर्ग को उठाकर साथ ले गये। जिस तरीके से बुजुर्ग की हत्या की गई, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावारों ने पहले से पूरा प्लान तैयार कर रखा था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बुजुर्ग के घर की उन महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की है, जो उनको रोकने का प्रयास कर रहे थे।वारदात की सूचना मिलने के बाद चितरंगी थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button