मुरादाबाद

मुरादाबाद में छात्रवृत्ति योजनाओं में सुधार के लिए बड़ी पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर मुरादाबाद मंडल में एक दिवसीय मंडलीय कार्यशाला का आयोजन तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में किया गया।
उप निदेशक आनन्द कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी संस्थान 07 सितम्बर 2025 तक अग्रसारित छात्रों को 2 अक्टूबर 2025 तक छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करें।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के पोर्टल में संशोधन किया गया है, जिससे प्रक्रिया और सरल व पारदर्शी हो। उपनिदेशक आनन्द कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी संस्थान 07 सितम्बर 2025 तक अग्रसारित छात्रों को 2 अक्टूबर 2025 तक छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करें। समस्याओं का समाधान कार्यशाला में संस्थानों और छात्रों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। मंडल के शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण के अधिकारी शामिल हुए।
इस पहल का उद्देश्य छात्रवृत्ति योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लाभ मिल सके।
इस मौके पर आनन्द कुमार सिंह, उपनिदेशक/छात्रवृत्ति योजनाधिकारी, लखनऊ अजयवीर सिंह, उपनिदेशक समाज कल्याण जगमोहन सिंह, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण प्रेम प्रकाश पटेल, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुरादाबाद मंडलीय जिलों के शिक्षा और कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button