सिंगरौली

सिंगरौली में अगले साल से खुलेगा मेडिकल कॉलेज; CM डॉ. मोहन यादव

लाड़ली बहनों को दिवाली के बाद मिलेंगे 1500 रुपए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । इस साल दीपावली के बाद से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। सिंगरौली में अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। इस बार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। सभी विधायक और सांसद रक्षाबंधन पर त्योहार मनाएंगे। यह घोषणा शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली में की। वे यहां सरई में वे जनजातीय और महिला सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम ने चार आदिवासियों का सम्मान भी किया।
यहां सीएम ने सिंगरौली जिले के 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपए के 54 विकास कार्यों का रिमोट का बटन दबाकर भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 104 करोड़ से अधिक की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और 398 करोड़ से अधिक की लागत के 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। सीएम के साथ प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, मंत्री राधा सिंह, सांसद राजेश मिश्रा समेत विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुरुपूर्णिमा पर विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा
सीएम ने कहा कि 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के काम आने वाली सभी जगह निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। घर से 4 किलोमीटर दूर से ज्यादा वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जाएगी। उन्हें गणवेश, किताबें भी दी जाएंगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए थी। अब प्रति व्यक्ति आय एक लाख 52 हजार रुपए हो गई है।
नादान नेता प्रतिपक्ष ने कहां कि नरेंद्र सरेंडर हो गए
सीएम ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। पाकिस्तान को मारा, तो चौकड़ी भूल गया पाकिस्तान। ऐसी मार मारी कि पाकिस्तान याद रखेगा। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष को डूब मरना चाहिए। नादान नेता प्रतिपक्ष ने कहां कि नरेंद्र सरेंडर हो गए। देश की सेना किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए सक्षम है। कांग्रेस की सरकार में सिर काटकर दुश्मन ले जाते थे। उससे फुटबॉल की तरह खेलते थे। सेना
कहती थी फिर भी कांग्रेस सरकार डरकर बैठ जाती थी।
ये घोषणाएं भी कीं
माडा अस्पताल को पीएससी से सीएससी बनाई जाएगी। सरई में अलग से उपखंड कार्यालय बनाया जाएगा। बरगवां, परसोना, म्हाड़ा 52 किलोमीटर की फोरलेन बनेगी। सरई में 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button