जयपुर
17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटी कशिश गुर्जर का गांव माजरी गुर्जर में किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा के माजरी गुर्जर में जन्मी भारत की होनहार पहलवान कसिश गुर्जर ने अंडर-17 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। एथेंस (यूरोप) में आयोजित प्रतियोगिता में कसिश ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर देश, राज्य और जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है। कसिश गुर्जर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव माजरी गुर्जर में उनका भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर ग्रामीणों, परिजनों, खेल प्रेमियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर निहाल सिंह छात्र संघ महासचिव मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर ,सरजीत सिंह , भोंडी (सोनू) भाटी, दीपक तवंर, गजराज तंवर, अशोक पहलवान, संजय कसाना, सहित ग्रामवासी मौजूद रहे और कसिश को सम्मानित किया। गांव के लोगों का कहना है कि कसिश की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और वह पूरे देश के लिए एक चमकता हुआ उदाहरण बन चुकी हैं।



