गोड्डा

प्रखंड पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर  

ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं का हुआ निराकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के फुलबड़ीया पंचायत सचिवालय में बुधवार को सरकार द्वारा चलाई गई धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाकर ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, मुखिया सालोमी मुर्मू, पंचायत सचिव राजीव हंसदा, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास रोबोट सोरेन, प्रभारी अंचल निरीक्षक महेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मनरेगा, आवास, बाल विकास, कृषि, आपूर्ति, आंचल, स्वस्थ आदि विभागों का स्टॉल लगाया गया था।
सभी स्टालों पर संबंधीत विभाग के अधिकारी व कर्मी ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे थे और आवेदन लेकर उसका तुरंत निदान कर रहे थे। सबसे अधिक आपूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी। आपूर्ति विभाग के स्टॉल पर ग्रामीणों का राशन कार्ड से संबंधित काम हो रहा था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच की जा रही थी और दवा भी वितरित की जा रही थी।कर्मचारी महेश कुमार, अमिन नारायण मंडल, प्रखंड कर्मी एकलव्य कुमार महतो, नीरज कुमार, रतन कुमार, हिमांशु शेखर झा, मिथिलेश यादव, मनोज रविदास, सिंटू कुमार आदि विभिन्न विभागों के कर्मी स्टॉल पर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान कर रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button