गोड्डा

गोड्डा नगर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : दिनांक 16 नवंबर 2025 को लारीनार से दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल संख्या JH-17D-2110 ग्राम गंगटा खुर्द खाद गोदाम के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना का सनहा दर्ज कर गस्ती दल को शहर से बाहर जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहन जाँच हेतु निर्देशित किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान गोड्डा कॉलेज मोड़ के पास एक काले रंग की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल पर दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। गस्ती दल की तत्परता से दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया। जाँच करने पर पाया गया कि वही मोटरसाइकिल थी, जिसे कुछ घंटे पूर्व चोरी की गई थी।पूछताछ में दोनों ने अपना नाम– रौशन कुमार साह, उम्र 18 वर्ष, पिता स्व. श्याम साह, सिमरातरी, राजा सिंह, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व. अरुण सिंह, मुलर्श टैंक बाबूपाड़ा बताया। दोनों गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-225/2025, दिनांक 17.11.2025, धारा 303(2)/317(2)/317(5)/3(5) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जप्त सामान काला रंग का स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, पंजीयन संख्या JH17D2110 इसमें से एक अभियुक्त अपराधिक इतिहास नाम जत रहे हैं अभियुक्त – रौशन कुमार साह
कांड सं. 51/2022, धारा 379/34, आरोप पत्र सं. 133/22 कांड सं. 53/2023, धारा 379, आरोप पत्र सं. 136/23 कांड सं. 239/2020, धारा 379/411, आरोप पत्र सं. 358/20 कांड सं. 112/2024, धारा 457/380, आरोप पत्र सं. 145/24
अभियुक्त – राजा सिंह कांड सं. 51/2022, धारा 379/34, आरोप पत्र सं. 133/22 कांड सं. 242/2017, धारा 380, आरोप पत्र सं. 267/17 कांड सं. 225/2017, धारा 379/511, आरोप पत्र सं. 225/17 कांड सं. 224/2018, धारा 457/380/511, आरोप पत्र 263/18 कांड सं. 268/2024, धारा 334(1)/303(2) BNS, आरोप पत्र सं. 145/24
*छापामारी दल*
 दिनेश कुमार महली,सह थाना प्रभारी, गोड्डा नगर थाना
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button