कैराना
मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। घरेलू सामान खरीदने गई महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला खैलकला निवासी मेहरबान पुत्र मजीद ने कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी जामा मस्जिद के पास एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। इसी दौरान मोहल्ला सलारियान निवासी सरफराज, अबरार, जब्बार और लालू पुत्र इकबाल ने कहासुनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।