बोकारो

रुपया नहीं दिया तो मार दी गोली और हमेशा के लिए दुनिया छोड़ दिया मंटू

When he did not give the money, he was shot and Mantu left this world forever

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में अज्ञात 04 लोगों ने पिस्टल की नोंक पर एक साथ बैठकर शराब पी रहे और जुआ खेल रहे लोगों से रुपया मांगा। मंटू ने मना किया तो उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा के एक घर के अन्दर बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर -12 थाना क्षेत्र के गुमला कॉलोनी के निवासी मंटू दास कुछेक लोगों के साथ शराब पीते हुए जुआ खेल रहे थे। समय था 01 अगस्त की रात्रि करीबन 12 बजे। दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोग आते हैं और रुपया मांगते हैं। मंटू मना करता है और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी जाती है। एसपी हरविंदर सिंह कहते हैं कि इस घटना में 04 लोगों के होने की सूचना है। मैने सख्त हिदायत जिला पुलिस को दिया है कि किसी भी तरह का जुआ नहीं होना चाहिए। घर के अंदर यह चल रहा था। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। बोकारो पुलिस जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेगी। हम जुआ के खिलाफ और भी सख्त अभियान चलाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button