भरत पुर

भुसावर में प्रजापति विकास सेवा समिति तहसील भुसावर का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

शिक्षा वह शेरनी का दुध है, जो जितना पिएगा उतना धाड़ेगा,धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार एवं होमगार्ड मंत्रालय उत्तर प्रदेश) 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं तथा सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियो के सम्मान में प्रजापति विकास सेवा समिति तहसील भुसावर जिला भरतपुर के द्वारा दक्ष महाराज की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 2 अगस्त रविवार को आयोजित हुआ। यह समारोह सुबह 11 बजे हिंडौन सड़क मार्ग स्थित श्री श्याम पैराडाइज में आयोजित हुआ। जहां सम्मान समारोह तहसील भुसावर सहित भरतपुर जिले के उन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने वर्ष 2025- 26 में 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। इसके साथ ही बर्ष 2026 में सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं को सम्मानित किया। वहीं तहसील भुसावर अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रजापत और युवा तहसील अध्यक्ष पिंटू प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान उच्च शिक्षित व्यक्तियों द्वारा बच्चों के लिए मोटिवेशन भाषण भी दिए गए , जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और करियर के निर्माण के प्रति प्रेरित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में श्री धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार एवं होमगार्ड मंत्रालय उत्तर प्रदेश), दौलतराम पैशिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन मंडल पार्टी), बहादुर सिंह कोली विधायक (वैर- भुसावर विधानसभा क्षैत्र), और मदन प्रजापत ( राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा ) रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि रामवीरसिंह जिलाध्यक्ष भरतपुर मौजूद रहे। वही प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दक्ष प्रजापति महाराज की छवि (तस्वीर) पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करते हुए किया। वही अतिथियों ने तहसील भुसावर सहित भरतपुर जिले से पधारे हुए प्रजापति समाज के महिला, बच्चों और युवक एवं सैकडो बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिता है उतना दहाड़ता है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वह अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इस दौरान पधारे हुए अतिथियों के हाथों से सैकड़ो बच्चों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। भुसावर में प्रजापति विकास सेवा समिति तहसील भुसावर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि डां0 फूलसिंह, संजय प्रजापति नोयडा, ओमकरण हरियाणा, सोहनलाल नूंह, हरग्यानसिंह, किशोरजी, देवीसिंह पत्रकार बयाना, मदनगिरी बाबा आश्रम हिंगोटा,भगवानसिंह सालाबाद, पंकज मूर्तिकार दौसा, अतरसिंह, रुद्रवीर प्रजापत अधिशासी अभियन्ता , शिव कुमार आगरा, प्रताप सिंह फिरोजाबाद और रामरतन आदि शामिल रहें। प्रजापति सेवा समिति तहसील भुसावर की कार्यकारिणी के तत्वाधान में आयोजित यह जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान को नई दिशा देने वाला आयोजन माना गया , जिसमें बडी संख्या में प्रजापति समाज बन्धुओ और विधार्थियों सहित महिलाएं एवं युवतियां की उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button