भरत पुर

भुसावर में प्रजापति विकास सेवा समिति तहसील भुसावर का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2 अगस्त रविवार को 

श्री धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार एवं होमगार्ड मंत्रालय उत्तर प्रदेश) के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं तथा सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियो के सम्मान में प्रजापति विकास सेवा समिति तहसील भुसावर जिला भरतपुर के द्वारा दक्ष महाराज की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 2 अगस्त रविवार को किया जाएगा। यह समारोह सुबह 09 बजे हिंडौन सड़क मार्ग स्थित श्री श्याम पैराडाइज में आयोजित होगा। सम्मान समारोह में भरतपुर जिले के उन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2025- 26 में 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। इसके साथ ही बर्ष 2026 में सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील भुसावर अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रजापत और युवा तहसील अध्यक्ष पिंटू प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान उच्च शिक्षित व्यक्तियों द्वारा बच्चों के लिए मोटिवेशन भाषण भी दिए जाएंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और करियर के निर्माण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में श्री धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार एवं होमगार्ड मंत्रालय उत्तर प्रदेश), दौलतराम पैशिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन मंडल पार्टी), बहादुर सिंह कोली विधायक (वैर- भुसावर विधानसभा क्षैत्र), और मदन प्रजापत ( राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा ) रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि गोविन्द सिंह, रामवीरसिंह जिलाध्यक्ष भरतपुर, डां0 फूलसिंह, संजय प्रजापति नोयडा, ओमकरण हरियाणा, सोहनलाल नूंह, हरग्यानसिंह, किशोरजी, देवीसिंह पत्रकार बयाना, मदनगिरी बाबा आश्रम हिंगोटा,भगवानसिंह सालाबाद, पंकज मूर्तिकार दौसा, अतरसिंह, रुद्रवीर प्रजापत अधिशासी अभियन्ता , शिव कुमार आगरा, प्रताप सिंह फिरोजाबाद और रामरतन आदि शामिल रहेंगे। प्रजापति सेवा समिति तहसील भुसावर की कार्यकारिणी के तत्वाधान में आयोजित यह जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान को नई दिशा देने वाला आयोजन माना जा रहा है, जिसमें बडी संख्या में समाज बन्धुओ और विधार्थियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button