भरत पुर

श्री आर्य महिला विद्यापीठ, भुसावर में नव नियुक्त निदेशक डी. सी. उपाध्याय ने ग्रहण किया कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। श्री आर्य महिला विद्यापीठ, भुसावर में आज नव नियुक्त निदेशक श्री डी. सी. उपाध्याय ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संस्था परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । उनके साथ श्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी , बी.एड. प्राचार्या डॉ. अंजना अग्रवाल, कॉलेज प्राचार्या श्रीमती सविता लवानिया, स्कूल प्रधानाचार्य श्री निरंजन पाण्डेय, श्री अमृतलाल जी सहित संस्था के समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
पौधारोपण के उपरांत आयोजित परिचयात्मक बैठक में निदेशक श्री डी. सी. उपाध्याय एवं संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक मित्तल ने छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, तकनीकी दक्षता तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से संस्था का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजश्री द्वारा किया गया। अंत में संस्था परिवार की ओर से नव नियुक्त निदेशक श्री डी. सी. उपाध्याय का पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button