साहेबगंज

115वां शिविर जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से जारी

The 115th camp continues with dedication towards public service

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। जिला के +2 एस.एस.डी. हाई स्कूल, बरहेट में आयोजित MESU JSR (मोबाइल ईएनटी सर्जिकल यूनिट, जमशेदपुर) का 115वां शिविर जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से जारी है। तीसरे दिन के ओपीडी रिपोर्ट के अनुसार कुल 75 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से 12 मरीजों को शल्य चिकित्सा हेतु चयनित किया गया जबकि 5 मरीजों को उच्च चिकित्सा के लिए चेन्नई रेफर किया गया। अब तक के आंकड़ों के अनुसार लगभग 327 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 53 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया है। जबकि 26 गंभीर मामलों को चेन्नई रेफर किया गया है। इस कैंप का उद्देश्य दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों में ENT संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को मुफ्त जांच, परामर्श और ज़रूरत अनुसार ऑपरेशन एवं रेफरल की सुविधा प्रदान करना है। यह कैम्प आगामी 22 जून, 2025 तक जारी रहेगा। कैम्प का समय प्रतिदिन सुबह 07:00 से दोपहर 01:00 बजे तक है। MESU की टीम, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में जुटी हुई है। यह शिविर जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button