लातेहार

बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया नजरी नक्शा व जियो फेंसिंग का प्रशिक्षण

Training on sight map and geo fencing given to BLOs and supervisors

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड सह- अंचल कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ अमित कुमार पासवान के सम्बोधन से हुई। उन्होंने बीएलओ और पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा, की-मैप एवं जिओ फेंसिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बीडीओ ने बताया कि वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर सटीक जानकारी के लिए जिओ फेंसिंग एक कारगर माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से मतदाता सूची के अद्यतन एवं क्षेत्रीय सीमांकन में पारदर्शिता लाई जा सकती है। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर कृष्णा कुमार, आलोक दुबे, राजू कुमार और अरविंद कुमार ने बारी-बारी से प्रशिक्षणार्थियों को अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित बीएलओ को मतदान केंद्र की भौगोलिक स्थिति, नजरी नक्शे के संधारण, बूथ मैपिंग, मोबाइल एप के माध्यम से डाटा संग्रहण सहित कई तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। मौके पर बीएलओ और पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई विषयों पर अपने सवाल भी रखे, जिनका मास्टर ट्रेनर ने संतोषजनक उत्तर दिया। प्रशिक्षण के अंत में बीडीओ ने सभी उपस्थित कर्मियों से अपील की कि वे प्राप्त ज्ञान को अपने क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा से लागू करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button