सिंगरौली

सजहर घाटी में राखड़ लोड ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिले के आज देवसर सजहर घाटी में एक राखड़ लोड टक सड़क किनारे पलट गया। हलांकि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। हां इतना तो जरूर है कि ट्रक जरूर क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 1.30 बजे के आसपास बैढ़न से राखड़ लेकर रीवा की ओर जा रहा ट्रक देखते ही देखते सड़क किनारे पलट गया। इस घटना के संबंध में जब चालक व मालिक रमेश निवासी अमिलया से पूछा गया कि कैसे घटना हुई तो उसने बताया गया कि ट्रक में राखड़ लोड कर चालक रीवा कि ओर जा रहा था। इसी बीच जब सड़क में ढलान आयी तो ब्रेक फैल हो गया। कई वाहनों को तो चिल्ला चिल्लाकर किनारे करते चलते गये लेकिन जब देखा कि अब यह कंट्रोल में नहीं आएगा तो सड़क किनारे ही उतार दिया जिससे ट्रक पलट गया। हलांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक जरूर क्षतिग्रस्त हो गया। अगर वाहन से सड़क से नीचे न उतारते तो निश्चित ही कोई बढ़ा हादसा हो सकता था। चालक की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा टल गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button