हजारीबाग

बाल विवाह रोकथाम के लिए किशोरी फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन।

सक्रिय लीडरों का सम्मान समारोह।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हज़ारीबाग़ झारखण्ड महिला उत्थान संस्था के तत्वाधान में बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सक्रिय लीडरों का सम्मान समारोह का आयोजन चूरचू प्रखंड के लारा खेल मैदान, लारा में किया गया। किशोरी लड़कियों को फुटबॉल जैसे खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, लड़कियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का स्वागत स्थानीय पारंपरिक संथाली गीत एवं नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत संस्था की सचिव नीलम बेसरा एवं जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली,चूरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, चूरचू थाना मो. आलौद्दीन, चूरचू मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो, वार्ड सदस्य आशामनी टुडू, प्रियंका मुर्मू, सबीना हेम्ब्रोम सोरोनी मरांडी, सारिका देवी एवं संस्था की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात लोठे, जमडीहा, बालीडीह एवं जरबा गाँव की किशोरी लड़कियों की चार टीमों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल मैच जमडीहा-लोठे एवं जरबा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लोठे की टीम ने प्रथम स्थान एवं जरबा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से किशोरियों ने खेल भावना अनुशासन एवं उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे फुटबॉल मैच का संचालन रेफरी महोदया आरती सोरेन द्वारा किया गया। इस अवसर संस्था की सचिव नीलम बेसरा ने कहा कि झारखण्ड महिला उत्थान संस्था महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के अधिकारों,शिक्षा के बढ़ावा देना और बाल विवाह रोकथाम के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किशोरी लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने का माध्यम है। खेल और शिक्षा से जुड़कर ही किशोरियाँ सशक्त बनेंगी और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोका जा सकेगा। उन्होंने समाज, परिवार और पंचायत से अपील की कि वे किशोरियों की शिक्षा, खेल और नेतृत्व को बढ़ावा दें तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। कार्यक्रम में विभिन्न गाँवों से आमंत्रित सक्रिय किशोरी लीडर एवं महिला लीडरों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार वे स्वयं अपने समूह एवं गाँव-समुदाय में नेतृत्व कर रही हैं तथा जागरूकता,ग्राम सभा की भागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोका जा सकता है। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में किशोरियों को शिक्षा,खेल एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान बेहतर सक्रिय किशोरी लीडर महिला लीडर, महिला वार्ड सदस्य एवं मुखिया को मोमेंटो एवं स्थानीय गमछा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों एवं संस्था द्वारा संचालित रिमेडियल कक्षाओं में अध्ययनरत कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं की कुल 100 लड़कियों को बैग वितरित कर उन्हें उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन उषा देवी एवं चिंता तिग्गा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फूलकुमारी तिग्गा, सतीश कुमार, नरेश मांझी, कविता कुमार, बबीता देवी, अनिल बेसरा, आशीष बेसरा, विकास टुडू, प्रिया एक्का, गुडू महतो,ममता देवी सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button