रामपुर शाहबाद

सैफनी में अफवाहों के बीच पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों की चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर सैफनी। सैफनी नगर के मोहल्ला बड़ी मस्जिद निवासी मोहम्मद इदरीश के घर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। सैफनी निवासी इदरीश पुलिस विभाग में तैनात हैं घटना के समय इदरीश अमरोहा में अपने कार्यस्थल पर तैनात थे, जबकि उनके बच्चे घर के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात लगभग 1:45 बजे, इदरीश के बेटे की नींद खुली तो उसने घर का नज़ारा देख हैरान रह गया। कमरों में सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के ताले टूटे हुए थे और घर में रखे 4.5 तोला सोना, लगभग 350 ग्राम चांदी और ₹2,80,000 की नकदी की चोरी हो चुकी थी। यह नकदी बच्चों के एडमिशन और मृतक माँ के चालीसवें के कार्यक्रम के लिए रखी गई थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन सकते में आ गए। मोहम्मद इदरीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
उधर पुलिस ने बिना देरी किए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button