गोड्डा

जिला नेटबॉल संघ के खिलाड़ियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला नेटवर्क के खिलाड़ियों को जिला उपायुक्त अंजली यादव एवं जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो के द्वारा नेटबॉल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते 25 मई से 31 मई तक द्वितीय सबजूनियर मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने झारखंड के प्रतिनिधत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। इसी के निमित्त गुरुवार को सभी खिलाड़ियों को उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी ने टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि बताया कि कोच मोनालिसा सहित सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन ने इन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से मैं और मेरी पूरी नेटबॉल टीम काफी प्रसन्न और उत्साहित है। मैं आशा करता हूं कि कोच और खिलाड़ी के द्वारा ऐसे ही प्रदर्शन होता रहे और जिले के साथ साथ राज्य का नाम भी रौशन होता रहे। वहीं इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि जिला नेटबॉल के खिलाड़ियों द्वारा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन किया जाए साथ ही जिले का नाम रौशन होगा। मेरी ओर से नेटबॉल खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
वहीं नेटबॉल टीम में कोच मोनालिसा कुमारी, स्वीटी कुमारी, नंदनी कुमारी, आफरीन परवीन, खुशी कुमारी, पूजा, शिल्पा, करण, संजय, सोहन, दीपक सैलाब रोशन सुशांत, सुमित को सम्मानित किया गया। वहीं इस सम्मान के बाद सचिव गुंजन कुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया है हम आशा करते हैं कि अगली बार हम गोल्ड मेडल लेकर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button