पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, पूजा पंडालों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

MLA Hemlal Murmu laid the foundation stone for road construction work and inspected the arrangements at puja pandals.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। रविवार का दिन हिरणपुर वासियों के लिए खुशी और उम्मीदों से भरा रहा। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने हिरणपुर प्रखण्ड के जबरदहा मवेशी हाट के मुख्य द्वार से लेकर हिरणपुर चौक तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास अपने हाथों से किया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। गाड़ियों का गुजरना तो दूर, आमजन को भी इसमें आवागमन करना काफी मुश्किल हो गया था। बरसों की इस परेशानी का अब समाधान मिलने जा रहा है। सड़क बनने से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात सुगम और सुरक्षित हो जायेगा। शिलान्यास के बाद विधायक सीधे हिरणपुर पूजा पंडाल पहुंचे। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद पंडाल कमेटी द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पंडाल परिसर में खुशनुमा नजारा देखने लायक थी। इस मौके पर आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम में विधायक हेमलाल मुर्मू ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिरणपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और यहां की परंपराएं हमेशा अमन-चैन का संदेश देती आई हैं। यहां के लोग सभी त्यौहार मिलजुल कर मनाते हैं। यही हमारी ताकत है, और यही हमारी पहचान। दुर्गा पूजा के अवसर पर मैं हर संभव कोशिश करूंगा कि सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर आप सबके साथ रह सके। वही कार्यक्रम में मौजूद झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने भी लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी रीति-रिवाज और परंपराएं बरसों से चली आ रही हैं और यह आगे भी ऐसे ही बरकरार रहेगी। पूजा पंडाल कमेटी ने जिस लगन और मेहनत से यह भव्य पंडाल बनाया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और पंडाल समिति को बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम, युवा नेता विकास मुर्मू, प्रखण्ड अध्यक्ष इशहाक अंसारी व रजन साहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंडाल में उमड़े श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने भी इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद किया। हिरणपुर में इस दिन दोहरी खुशी देखने को मिली—एक ओर सड़क निर्माण का शुभारंभ, तो दूसरी ओर मां दुर्गा की पूजा में सामाजिक सद्भाव का रंग।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button