पशु चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार
-शातिर चोरो के कब्जे से चोरी की भैंस, तमंचा कारतूस, पिकअप गाड़ी बरामद की गई है
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गाँव अच्छेजा में पशु चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरो के कब्जे से एक चोरी की भैंस, दो तमंचे, तीन जिन्दा कारतूस, दो चाकू, एक बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया प्रीत विहार सिटी पार्क के पास चैकिंग की जा रहीं थी। उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर गाँव अच्छेजा में पशु चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, दो तमंचे, तीन जिन्दा कारतूस, दो चाकू, एक बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की है। शातिर चोरो की पहचान गाँव अच्छेजा निवासी अमन पुत्र राजेश, मंगतू पुत्र भीमसिंह, कुलदीप पुत्र चन्द्रपाल, कपिल पुत्र राजवीर, महताब पुत्र पिन्टु के रूप मे हुई है। जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।


