
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आंवला, बरेली। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत तहसील सभागार आंवला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं, सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता और महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।




