बरेली
जिला अस्पताल में अचानक पहुंचे कमिश्नर, मरीजों से पूछा हाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह कमिश्नर शंभू कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ओपीडी से लेकर दवा वितरण केंद्र और इमरजेंसी तक व्यवस्थाएं परखीं और मरीजों से सीधे पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है।
सबसे पहले ओपीडी में मरीजों की भीड़, उपचार व्यवस्था देखी और डॉक्टरों से जानकारी ली। तीमारदारों से फीडबैक लिया। इसके बाद दवा वितरण केंद्र पर पहुंचे, काउंटर पर दवा ले रहे लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न हो। अंत में इमरजेंसी में उपचार व्यवस्था देखी और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सुविधाएं सुचारू रखने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. आरके दीक्षित, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, महिला अस्पताल के सीएमएस टी प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



