बालाघाट

नोटों के बंडल दिखाकर चार गुना रकम का लालच

तीन आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) :  नोटों के बंडल दिखाकर रकम को दो से चार गुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में नागपुर निवासी आर्यन (23), लकेश चचाने (27) तथा रायगढ़ निवासी अंकित पांडे (26) को गिरफ्तार किया है।
             पुलिस के अनुसार आरोपी बंडल के ऊपर असली नोट लगाकर नीचे कागज रख देते थे और इसे असली नोटों का बंडल बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। रकम लेने के बाद उसे वापस करने के नाम पर टालमटोल करते थे।
                जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों से 30 हजार, 50 हजार और 40 हजार रुपये, यानी कुल 1.20 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की। इसी दौरान उनके गर्रा स्थित वैनगंगा नदी पुल के नीचे मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
                     पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से होंडा साइन और बुलेट मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नकद तथा कागज से भरा नोटों का बंडल बरामद किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 3.17 लाख रुपये बताई गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button