बेतुल
बैतूल राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने चलाया पौधारोपण अभियान
जय प्रकाश वार्ड में पौधारोपण कर महिलाओं ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद नंदिनी तिवारी के नेतृत्व में जय प्रकाश वार्ड में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर महिलाओं ने पौधे लगाकर राहुल गांधी के स्वास्थ्य, सफल, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। पौधारोपण में प्रेरणा शर्मा, पार्षद नंदिनी तिवारी, अनीता मसतकर, कांति मिश्रा, मीना जेधे, आंचल मासोदकर, वैशाली तोमर, रोशनी राठौर, गीता साबले, पूजा अतुलकर, कविता राठौर, देवी कुंभारे, कांति मिश्रा, लक्ष्मी आहाके और सोमती बारस्कर शामिल रहीं।
महिलाओं ने बताया कि राहुल गांधी युवाओं और आम जनता की आवाज़ हैं। उनके जन्मदिन को इस बार पौधारोपण कर मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को हरियाली की ओर प्रेरित करना है। आयोजन के दौरान पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी लिया गया।



