बरेली

व्यापारी नेता से मारपीट, एसएसपी से मिले पीड़ित, विधायक के गनर को निलंबित करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नवाबगंज में व्यापारी नेता राजीव गुप्ता के साथ हुई मारपीट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित राजीव गुप्ता सोमवार को व्यापारी नेताओं के साथ एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उन्होंने विधायक के गनर को निलंबित किए जाने के साथ ही आरोपियों की कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल के नेता जितेंद्र रस्तोगी, नवीन अग्रवाल, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, सचिन गुप्ता, शिरीष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप सूरी पीड़ित राजीव गुप्ता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। व्यापारियों ने मांग की कि आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई हो। पुलिस का सिपाही जो विधायक का गनर है, उसे तत्काल निलंबित किया जाए। पीड़ित पक्ष को सुरक्षा मिले।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button