मथुरा

हैप्पी गर्ल ने मंदिर व अंतापाड़ा के प्रत्येक घर को सूंघा, तब दी क्लीनचिट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मथुरा। राष्ट्रपति के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थलों व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट रहीं। इस दौरान एक खास सुरक्षाकर्मी हैप्पी गर्ल (खोजी स्वान) ने सबका ध्यान आकर्षित किया। हैप्पी गर्ल ने श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर और अंतापाड़ा क्षेत्र के घर-घर में सूंघकर चेकिंग की और सभी स्थानों की बारीकी से जांचकर सुरक्षा एजेंसियों को क्लीन चिट दी सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि हैप्पी गर्ल को ग्वालियर के टेकनपुर में बीएसएफ सेंटर में छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। विस्फोटक पदार्थों को सूंघने में उसे महारथ हासिल है। यही कारण है कि राष्ट्रपति के दौरे से पहले उसे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया। डेढ़ साल की हैप्पी गर्ल की फुर्ती और प्रशिक्षण देखकर अधिकारी भी प्रभावित हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि वह थोड़ी ही देर में बड़े क्षेत्र की तलाशी लेकर सटीक रिपोर्ट देती है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए चप्पे-चप्पे की जांच की गई। इस दौरान आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉयड भी सुरक्षा में तैनात रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button