गाजियाबाद

एस0डी0जी0आई0 ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का भव्य आयोजन

 

 गाज़ियाबाद :  एस0डी0जी0आई0 ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गाज़ियाबाद में शनिवार, को अंतर्राष्ट्रीय योग दिव  पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हेतु योग” रही, जो वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन की ओर एक सकारात्मक संदेश देती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण, विभागाध्यक्षगण, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं छात्रगण की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली एवं जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित योगाचार्य आचार्य डॉ. यश पराशर, अध्यक्ष — राष्ट्रीय योग भारती एवं ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक योग गुरु , ने योग सत्र का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायामों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारीगण — कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल, प्रो-कुलाधिपति नितिन अग्रवाल, कुलपति डॉ. प्रसंजीत कुमार, प्रो-वाइस चांसलर पियूष श्रीवास्तव भी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।कुलाधिपति महेन्द्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि
“योग आत्मिक और शारीरिक संतुलन का आधार है। ऐसे आयोजन हमारे मूल मूल्यों और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
कुलपति डॉ. प्रसंजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है, और उन्होंने सभी से इसे जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।”
प्रो-वाइस चांसलर पियूष श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि सतत स्वस्थ जीवन की ओर एक प्रेरणा है।”
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एवं समन्वय प्रो. संदीप सिंह, मुख्य अनुशासन अधिकारी , एस0डी0जी0आई0 ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं डॉ. अवधेश पी. सिंह, निदेशक – स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया।
यह आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button