गाजियाबाद

पैरोकारी गवाह को जान से मारने की धमकी

एसएसपी से की सुरक्षा की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नौरसपुर निवासी दीपांशु त्यागी ने हत्या के एक मामले में पैरोकारी करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को दिये अपने प्रार्थना पत्र में अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
दीपांशु त्यागी के अनुसार वह अपनी माता स्वर्गीय सरिता त्यागी की हत्या के मुकदमे (अपराध संख्या 37/2019, धारा 302, 325, 328) में पैरोकारी कर रहे हैं। यह मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है, जिसमें ललित, राजेश्वर और सनी नामक आरोपी नामजद हैं।
पीड़ित ने बताया कि 21 जनवरी की शाम लगभग 6 से 7 बजे जब वह आवास विकास क्षेत्र में घूमने गए थे, तभी तीनों आरोपी उनके पीछे आ गए और गाली-गलौज करते हुए मुकदमे में पैरोकारी न करने की धमकी देने लगे। शिकायत कर्ता का आरोप है कि इस दौरान ललित ने कमर  से पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि पैरोकारी जारी रखी तो तुम्हारी हत्या भी कर दी जाएगी।
दीपांशु त्यागी ने आशंका जताई है कि भविष्य में यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए यही तीनों आरोपी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ शीध्र सख्त कानूनी कार्यवाही करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button