मेरठ

कमर में गोली मारकर युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

-रात्रि एक बजे पिता को किया था फोन, गांव की युवती से करता था प्रेम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में लाश गन्ने के खेत के पास पेड़ के नीचे मिली। उसकी कमर पर गोली के निशान मिले हैं। शव की पहचान अम्हेड़ा आदिपुर गांव निवासी 21 साल के हर्ष पुत्र संजय के रूप में हुई है।

बुधवार सुबह यहां से गुजरते लोगों ने युवक की लाश पड़ी देखी। उसके घरवालों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि हर्ष मंगलवार रात से ही लापता था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थ, लेकिन, वो मिल नहीं रहा था। पुलिस का मानना है कि ये सुसाइड नहीं हत्या हो सकती है। क्योंकि सुसाइड करता तो कमर में गोली न मारता। परिजनों ने बताया कि बेटा हर्ष मजदूरी करता था। मंगलवार शाम को काम से लौटकर कुछ देर घर पर रुका और फिर खेलने की बात कहकर घर से निकल गया था। रात तक हर्ष के न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 1 बजे हर्ष ने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन घरवाले सो रहे थे और कॉल रिसीव नहीं हो सकी।

पीछे की ओर से मारी गई गोली

हर्ष को दाएं ओर कमर में पीछे की ओर से गोली मारी गई है। शव के नीचे फोरेंसिक टीम को तमंचा मिला, जिसमें खोखा फंसा हुआ था। एसपी देहात राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लग रहा है कि दाएं ओर पीछे की ओर से सीने में गोली मारकर हत्या की गई है।

लाश के पास मिला तमंचा और पानी की बोतल

मौके पर हर्ष के पिता संजय, मां रेशा भी पहुंची। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम, साथ ही सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस के अनुसार, मौके से पानी की एक बोतल मिली है, जो किसी सुराग की कड़ी हो सकती है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि हर्ष का गांव की सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जतायी कि युवती के घरवालों ने ही हर्ष की हत्या की है। एसपी देहात ने भी प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button