खैरथल
जिले के प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज एक दिवसीय दौरे पर खैरथल-तिजारा आयेंगे।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज 26 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे राजकीय वाहन द्वारा जयपुर से रवाना होकर 11:00 बजे खैरथल-तिजारा पहुंचेंगे। इसी दिन दोपहर 11:00 बजे से 11:15 बजे तक माननीय प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात 11:15 बजे से 11:25 बजे तक प्रभारी मंत्री सम्बोधन एवं मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजनान्तर्गत लाभार्थियों को सहायता चैक वितरित करेंगे। इसके पश्चात 11:25 बजे से 1:30 बजे तक ,मिशन हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित विशेष उपलब्धियों, संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:00 तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।


