गोड्डा

युवा पर्यटन क्लब द्वारा एसबीएसएसपी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
पथरगामा : प्रखंड के एसबीएसएसपी कॉलेज परिसर में बुधवार को “युवा पर्यटन क्लब” के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा पर्यटन क्लब के छात्रों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, गोड्डा एवं एनएसएस एसबीएसएसपी कॉलेज पथरगामा के सहयोग से उक्त अभियान चलाया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा छोड़ने की शपथ ली तथा जनजागरूकता संदेशों के साथ कॉलेज परिसर में रैली निकाली।
इस पहल ने विद्यार्थियों एवं स्थानीय युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर सकारात्मक संदेश फैलाया और समाज में जागरूकता की भावना को मजबूत किया। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के संकल्प को सशक्त स्वर में दोहराया और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिज्ञा पदयात्रा के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो० निरंजन, जिला पर्यटन विशेषज्ञ आलोक ठाकुर, तीरंदाजी प्रशिक्षक राजा सिंह तथा कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button