बरेली
रिठौरा में निकाली गई राम बारात शोभायात्रा ,जमकर थिरके होरियारे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। होली का पर्व नगर पंचायत रिठौरा क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया, जानकारी के अनुसार थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा,भंडसर , बंजरिया,सावरखेड़ा,कलापुर,बरका पुर,मुंडिया अहमदनगर,चावड़,कुम्हरा, आदि में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान नगर में भगवान राम की बारात के साथ भगवान नृसिंह की शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में श्रीराम,लक्ष्मण, हनुमान जी की भी झांकियां सजाई गई थीं।जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं,आगे -आगे हुरियारों की टोली रंग -गुलाल से एक दूसरे को सराबोर करती हुई आगे बढ़ रही थी। युवाओं की टोलियां रंग बरसे भीगे चुनर वाली धुनों पर थिरकते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का सम्मान किया गया।इस दौरान चेयरमैन शकुंतला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने सभी नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार उर्फ आरके कश्यप, प्रदीप कुमार गुप्ता,दीपक कुमार, सचिन मिश्रा,कमलेश गंगवार,राज कश्यप, पूर्व सभासद पप्पू कश्यप,राकेश कुमार कश्यप,चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता,आकाश चौधरी, दिनेश सिंह लेखपाल दिनेश कुमार सिंह एसडीओ अरूण कुमार ,जेई अजय कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




