ललितपुर
सांसद को ज्ञापन सौंपकर बार में बिजली उप केंद्र बनवाने की मांग
'भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सांसद के की जल्द निर्माण की मांग'

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर बार। बार क्षेत्र में कई वर्षों से बिजली की समस्या से दर्जनों गांवों के लोग परेशान हैं। 33 के. वी० उपकेन्द्र बांसी से बिजली के आने की दूरी लगभग 25 कि०मी० के लगभग है एवं तार (लाइन) जर्जर है। लम्बी दूरी त जर्जर तार के कारण प्रतिदिन फाल्ट, कटौती घण्टों की होती है। वर्तमान में बारिश के कारण पिछले तीन दिन से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। आपके द्वारा बार में 33 के० वी० उपकेन्द्र स्वीकृत कराया गया था जिसकी तहसील तालबेहट व बिजली विभाग द्वारा जमीन का चिन्हीकरण कर विभाग के नाम दो वर्ष पूर्व आवंटित हो गई है परन्तु आज तक विभाग की लापरवाही के कारण 33 के. वी. उपकेन्द्र नहीं बन पाया जिससे क्षेत्र में लोग परेशान हैं।
उन्होंने आवंटित जमीन पर शीघ्र ही 33 के० वी० उपकेन्द्र बनवाने हेतु सम्बन्धित विभाग को आदेशित करने की मांग की।