हापुड़

स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा , नारेबाजी …

बच्चे और महिलाएं सड़क पर धरने पर बैठे...पुलिस के समझाने पर रास्ता खोला...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़  (यूपी )- आनंद विहार स्थित बिजली घर पर मोहल्ला रामगढ़ी के लोगों ने जमकर हंगामा किया । स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर महिलाओं ने बिजलीघर पर हंगामा करते हुए नारेबाजी कर दी ।

जानकारी के अनुसार , हापुड़ के आनंद विहार स्थित बिजली घर पर रामगढ़ी के लोगों ने आज दोपहर जमकर हंगामा कर दिया। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में स्थानीय महिलाएं अपने बच्चों सहित सड़कों पर उतर आईं और सड़क पर बैठकर धरना और नारेबाजी करने लगीं ।  महिलाओं ने बिजलीघर पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करने लगीं । मोहल्ला रामगढ़ी और आसपास के शिवगढ़ी इलाके में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को देखते ही महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा । उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं, जबकि बिजली की सप्लाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं उपभोक्ताओं ने दावा किया है कि मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से दोगुने-तिगुने हो गए, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आक्रोशित महिलाओं ने विरोध के दौरान कुछ स्मार्ट मीटरों को डंडों से तोड़ने की भी कोशिश की । मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने लगे । हालांकि महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं और बिजलीघर पर नारेबाजी करती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से पहले की तुलना में बिल ज्यादा आ रहे हैं और पावर कट भी बढ़ गए हैं। हालांकि बिजली विभाग का पक्ष अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।  उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बढ़ते विरोध का हिस्सा है। अब आम जनता स्मार्ट मीटर की उपयोगिता पर सवाल उठा रही है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button