अवैध लॉटरी के साथ पुलिस ने दो व्यक्ति को दबोचा
Police arrested two persons with illegal lottery

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अवैध लॉटरी का ख़रीद-बिक्री एव भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाने के दौरान पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पाकुड़ नगर थाना पुलिस के द्वारा अवैध लॉटरी का ख़रीद-बिक्री एव भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाने के दौरान पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सब्ज़ी हाटपाड़ा मार्केट से 43 वर्षीय संदीप राम ( पिता- स्व० सूर्यनारायण राम, सा० बड़ी अलीगंज) तथा रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर निवासी 39 वर्षीय सुभाष खां (पिता- स्व० सोयेलेन खां) को अवैध लॉटरी टिकट ख़रीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी प्रयाग राज के मुताबिक पकड़े गये दोनों व्यक्ति के पास से बरामद अवैध लॉटरी टिकट को विधिवत् जब्तीसूची बनाकर तथा गिरफ़्तार कर न्यायालय में अग्रसारित किया गया। वही इस कारवाई से अवैध लॉटरी माफियाओं में दहशत का माहौल है। और यह उपलव्धि पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। बहरहाल जो भी हो जिले के ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर हो रहे अवैध लॉटरी का धंधा पर नक़ल कसने की तत्परता जगजाहिर हुआ है। यदि ऐसा ही समय- समय पर जांच अभियान चलाया गया तो निश्चित है कि अवैध लॉटरी माफिया यथाशीघ्र पुलिस गिरफ्त में होगी।



