रांची

JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

Meeting held with representatives of JICA, JETRO and NEC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हेमन्त सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और ज़ियाडा के प्रबंध निदेशक श्री वरुण रंजन ने दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठक की। झारखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ सुश्री अदिति पुरी के साथ एक बैठक की। जिसमें JICA ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखण्ड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की। वही उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की। JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों पक्ष नए निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। जबकि एक बैठक नई दिल्ली स्थित झारखण्ड भवन में NEC कॉर्पोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के रयोहेई आइबा के साथ हुई। आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और NEC के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी। NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button