मेरठ

एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम को ‘बेस्ट प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर 2026’ अवार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में मेरठ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ में आयोजित ‘यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0’ में एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम को ‘बेस्ट प्रॉमिसिंग इनक्यूबेटर 2026’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा नवोदित उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में फोरम के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब यूपी की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता, निवेश और स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला, प्राविधिक शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव सेल्वा कुमारी जे., यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक तथा एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे।

मेरठ की ओर से एमआईईटी के कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह और एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि एमआईईटी युवाओं में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम से 100 से अधिक स्टार्टअप जुड़े हुए हैं, जिन्हें नवाचार, उद्यम विकास, मेंटरशिप और नए अवसरों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों के प्रयासों को मजबूत करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में योगदान देना संस्थान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने कहा कि युवाओं और नवोदित उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन, संसाधन, नेटवर्किंग और सहयोग उपलब्ध कराना फोरम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और बरखा अग्रवाल ने एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है और इससे युवाओं को अपने स्टार्टअप एवं नए विचारों को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button