स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने दिया हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता का संदेश, 150 से अधिक गणमान्य अतिथि हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस एवं सांस्कृतिक संध्या शहर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 150 से अधिक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी साजिद खान (हापुड़) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जूनियर रफी मोहम्मद शाहिद और हाजी सरताज गाजी मौजूद रहे।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद बच्चों ने हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
रात करीब 8 बजे ट्रस्ट के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटकर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों का किया गया सम्मान
समारोह में स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदनी सैफी और कोषाध्यक्ष दिलशाद चौधरी ने सभी आमंत्रित अतिथियों का फूल-माला और शील्ड भेंट कर सम्मान किया।
ये रहे प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में डॉ. राव जफरयाब, डॉ. वसीम अब्बासी, हाजी मोहम्मद अफजाल, अजय चौधरी, मनोज कुमार, नावेद खान, मोहम्मद साकिब अंसारी, मोहम्मद फारूक चौधरी एडवोकेट, साजिद सैफी, विनोद मदान, आसिफ चौधरी, जुनैद फारूकी, यासीन चौहान, आमिर मेरठी, आस मोहम्मद इलाही, मोइनुद्दीन अंसारी, अरशद शाद, नौशाद सलमानी, इल्यास शेख, अकरम अब्बासी, आर्यन राजपूत, रिहाना खान, पूनम श्री, अजरा खान, परवीन सैफी, शहरीन, हुमैरा, मंतशा, नरगिस, सना, सानिया, मायरा, अदीबा, अक्शा, साजिदा और खुशबू, उजमा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।




