मेरठ

दफ्तर में बैठकर बस हस्ताक्षर करते हैं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचारी रोग नियन्त्रण अभियान की तैयारियो के परिप्रेक्ष्य में द्वितीय अन्तर्विभागीय टास्क फॉर्स बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। विकास भवन में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान माह जुलाई-2025 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में द्वितीय अन्तर्विभागीय टास्क फॉर्स बैठक का संचालन किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को कार्य में सुधार के लिए निर्देशित किया गया। समस्त अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को प्रातः 05.00 बजे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करने एवं पोलीथीन पर नियन्त्रण हेतु कार्यवाही करने के लिए कहा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को 30 जून तक समस्त विद्यालयों में जाली लगवाने, सघन्न सफाई अभियान चलाए जाने, शौचालयों को सुचारू करने आदि के लिए निर्देशित किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को उनके द्वारा बताए जाने पर कि वह केवल कार्यालय में बैठकर हस्ताक्षर का कार्य करते है, क्षेत्र में नहीं जाते है पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताते हुए उनसे उनके कार्य व उत्तरदायित्य उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, यूनीसेफ और डब्ल्यूएचओ के जनपदीय अधिकारी के अतिरिक्त अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button