पाकुड़

राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया चादरपोशी एवं दुआ

Chadarposhi and prayers were offered for the better health of Rajya Sabha MP Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर में स्थित जलालुद्दीन पीर बाबा मजार शरीफ में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में महेशपुर प्रखणण्ड समिति एवं झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड समेत देश के करोड़ों लोगों के मार्गदर्शक, झारखंड की आत्मा की दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतू चादरपोशी एवं दुआ (प्रार्थना) किया गया। सभी ने पीर बाबा से प्रार्थना किया कि गुरुजी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हो और हम सबको अपने अनुभव व आशीर्वाद से मार्गदर्शित करे । मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद जी ने कहा कि बाबा का होना हम सबके लिए संबल है,साहस है,और हर संघर्ष में आगे बढ़ने की प्रेरणा है। आज जब वो अस्वस्थ हैं, तो पूरा झारखंड, हर जन जन उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि बाबा शिबू सोरेन जी को शीघ्र स्वस्थ करे, और उन्हें फिर से उसी ऊर्जा, उसी तेज और उसी आशीर्वाद के साथ हमारे बीच लाकर खड़ा करे। मौके पर एनामुल हक, मैनुद्दीन अंसारी, पप्पू अंसारी, नसीम अहमद, मोताहार शेख,मो असाद,आजीम शेख, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन,निरोज मड़ैया, डब्लू शेख, हन्नान मियां, बाबू शेख, बाकुल शेख, मिस्त्री मुर्मू, करीम अंसारी, नजरुल अंसारी, सेन्टु शेख,मालेक शेख, मैमूर शेख, मुहर्रम शेख, बोद्दी शेख, कुर्बान शेख, नूर आलम जुल्मोहम्मद अंसारी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button