बरेली

कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली।  दिन बुद्धवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप् में बालिका शिक्षा की अखिल भारतीय संयोजिका सुश्री रेखा चूड़ासमा जी उपस्थित रहीं आपने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि के संबंध में अपना मत रखा। आपने आत्मविश्वास का भाव जागृत करने स्व का बोध कराने एवं परिवार भाव जागृत करने की प्रेरणा दी। भारत की परिवार व्यवस्था को सबसे बड़ी सफलता की पूॅजी बताया एवं भाषा, भूषा, भजन, भ्रमण, भोजन के महत्व को बताया। कार्यक्रम में छात्राओं की समूह गीत, प्रेरणा दायी महिलाओं के संदेश एवं मातृ शक्तिओं की प्रश्नोत्तरी, एवं अनुभव कथन के माध्यम से प्रतिभागिता रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली काॅलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 अजिता सिंह तिवारी जी रही जिन्होने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली काॅलेज की प्रोफेसर डाॅ नीलम गुप्ता जी ने की और नागरिक कर्तव्यों को बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति की अध्यक्षा डाॅ रश्मि शर्मा जी, प्रबन्धिका  सरोज अग्रवाल , सदस्या  भारती अग्रवाल ,  माया खुल्वे ,  कविता विशनोई , डाॅ मीनाक्षी चन्द्रा , सप्तशक्ति संगम प्रभारी रामकिशोर श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या अर्चना एवं शिक्षिका मोक्षिता सक्सेना, निधि शर्मा, भावना शर्मा, प्रतिभा शर्मा, ज्योति अग्रवाल, नम्रता अखण्ड आदि उपस्थित रहीं।  सरोज अग्रवाल जी ने आभार ज्ञापन किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रिया सक्सेना ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button