मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Congress members garlanded the statue of Maulana Abul Kalam Azad on his birth anniversary.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की 138वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आमिर हमजा उर्फ मिस्टर ने किया। इस अवसर पर आमिर हमजा एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज ने मौलाना आजाद के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव सैफुल शेख, महासचिव कुमुदुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष तौफीक आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता क्राउल शेख, अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव जॉनी, तैमूर शेख, साहजमाल शेख सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



