साहेबगंज

दीपावली काली पूजा और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में दीपावली,काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगर थाना परिसर में एसडीओ अमर जॉन आइंद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न पूजा पंडालों के सदस्य और शांति समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में एसडीओ ने पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा,अग्निशमन,बिजली व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि डीजे का उपयोग निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ही किया जाए, अफवाहों से बचें और प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।वही छठ घाटों पर साफ- सफाई,रोशनी,बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।एसडीओ ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button