बरेली
IGRS रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम स्थान, बदायूं जिला भी टॉप पर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जनसुनवाई समाधान प्रणाली IGRS में बरेली परिक्षेत्र ने अक्टूबर-2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसी रैंकिंग में परिक्षेत्र के जनपद बदायूं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा परिक्षेत्र के कुल 64 थानों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रथम स्थान पाने वाले थाने –
बरेली के 25 थाने – अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, सीबीगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमौरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, बिथरी चैनपुर, कैंट।
बदायूं के 15 थाने – कुंवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उसावां, कादरचौक, मूसाझाग, हजरतपुर।
पीलीभीत के 12 थाने – बरखेड़ा, करेली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा।
शाहजहांपुर के 12 थाने -महिला थाना, रामचंद्र मिशन, कोतवाली, परौर, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, मिरजापुर, सदर बाजार, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज।
डीआईजी ने बताया कि प्रभावी निस्तारण में योगदान के लिए परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात IGRS कर्मी SI शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, वहीं जिन जनपदों/थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है उनकी समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।



